पॉलीथिन के खिलाफ नप ने चलाया अभियान, भारी मात्रा में पॉलीथिन बरामद

डुमरांव : पॉलीथिन के पाबंदी के बाद भी शहर के दुकानदारों में उपयोग किये जाने पर नप प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए मंगलवार की छापेमारी अभियान चलाया. इस अभियान मंडी के कई दुकानदारों से भारी मात्रा में पॉलीथिन की बरामदगी हुई. साथ ही दो दर्जन से अधिक दुकानदारों से करीब 25 हजार की राशि जुर्माने […]

डुमरांव : पॉलीथिन के पाबंदी के बाद भी शहर के दुकानदारों में उपयोग किये जाने पर नप प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए मंगलवार की छापेमारी अभियान चलाया. इस अभियान मंडी के कई दुकानदारों से भारी मात्रा में पॉलीथिन की बरामदगी हुई. साथ ही दो दर्जन से अधिक दुकानदारों से करीब 25 हजार की राशि जुर्माने के रूप में वसूली की गयी.

नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ शहर के राजगोला, स्टेशन रोड, गोला रोड, चौक रोड, सफाखाना रोड सहित कई मंडियों में छापेमारी के दौरान पॉलीथिन के उपयोग पर दुकानों की तलाशी ली गयी, जिसमें करीब 20 किलो से अधिक पॉलीथिन बरामद हुआ. भारी मात्रा में पॉलीथिन के थैले का उपयोग करते हुए नप की टीम भौंचक रह गयी.
टीम को देखते ही कई दुकानदार अपनी दुकानों से पॉलीथिन छिपाने में जुट गये. साथ ही फल और सब्जी वाले भी इधर-उधर पॉलीथिन को हटाने लगे. इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि पॉलीथिन उपयोग का मामला गंभीर बना है.
कई कपड़ा दुकानदार खुलेआम रूप से पॉलीथिन का उपयोग कर रहे है. पकड़े गये पॉलीथिन पर कई प्रतिष्ठानों का नाम छपा है, जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. मौके पर सिटी मिशन मैनेजर राजेश कुमार, प्रधान सहायक दुर्गेश सिंह, सीआरपी सरोज देवी सहित दर्जनों नप कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >