युवक के दो खातों से उड़ा लिये पौने दो लाख

बक्सर : साइबर अपराधियों ने एक युवक के दो खातों से पौने दो लाख हजार रुपये उड़ा लिये. साइबर ठगी का मामला नगर थाने में दर्ज कराया गया है. इस बार ठगों ने धनसोई थाना के पटखोलिया गांव के रहने वाले शिवनारायण सिंह को अपना निशाना बनाया. अपराधियों ने उनके सेंट्रल बैंक के खाते से […]

बक्सर : साइबर अपराधियों ने एक युवक के दो खातों से पौने दो लाख हजार रुपये उड़ा लिये. साइबर ठगी का मामला नगर थाने में दर्ज कराया गया है. इस बार ठगों ने धनसोई थाना के पटखोलिया गांव के रहने वाले शिवनारायण सिंह को अपना निशाना बनाया.

अपराधियों ने उनके सेंट्रल बैंक के खाते से जालसाजी कर डेढ़ लाख रुपये की खाते से निकासी कर ली. वही उनके एसबीआइ के खाते से 20 हजार की निकासी की है. नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. साइबर क्राइम अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. मामला दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >