नाली विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार जख्मी

डुमरांव : कोरानसराय थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये,. सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह घटना बुधवार की बतायी जाती है. पुलिस ने […]

डुमरांव : कोरानसराय थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये,. सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह घटना बुधवार की बतायी जाती है. पुलिस ने बताया कि गांव के एक गली में एक पक्ष द्वारा नाली निर्माण कराया जा रहा था. पानी बहाव को लेकर दूसरे पक्ष ने नाराजगी जतायी. देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया. हमले में सुकुर मियां, कमालुद्दीन, अभिषेक सिंह और मुकेश जख्मी हो गये. थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >