स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में किया गया हाईअलर्ट

थानाध्यक्षों को एसपी ने दिये विशेष निर्देश जिले में वाहन चेकिंग जोरों पर बक्सर से यूपी को जोड़ने वाले मार्गों पर विशेष ध्यान बक्सर : आजादी के जश्न में किसी तरह की कोई खलल नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है. जिले के पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने इसके लिए जिले के सभी […]

थानाध्यक्षों को एसपी ने दिये विशेष निर्देश

जिले में वाहन चेकिंग जोरों पर
बक्सर से यूपी को जोड़ने वाले मार्गों पर विशेष ध्यान
बक्सर : आजादी के जश्न में किसी तरह की कोई खलल नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है. जिले के पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने इसके लिए जिले के सभी थानाध्यक्षों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किये हैं. सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखते हुए अभी से ही जिले के सभी क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है. जिले के वैसे इलाके जो सीधे तौर पर यूपी की सीमा को टच करता है, वैसे स्थलों पर पुलिस द्वारा सुरक्षा-व्यवस्था सख्त कर दी गयी है. जिले के वैसी स्थलें जहां झंडोत्तोलन किया जाना है, वैसे स्थलों पर सुरक्षा-व्यवस्था पहले से और तगड़ी कर दी गयी है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर जिले के सभी सरकारी प्रतिष्ठान,
सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया जाता है. ऐसे में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो इसका पूरा ध्यान पुलिस रख रही है. एसपी ने इसके लिए डीआइयू को विशेष टास्क दिया है. जिला खुफिया इकाई की टीम अपने स्तर से सभी तरह की संभावनाओं पर विशेष ध्यान रख ही है. बक्सर के दोनों अनुमंडलों बक्सर व डुमरांव क्षेत्र के सभी थाना पुलिस को यह सख्त हिदायत दी गयी है कि किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए तैयार रहे. जिले में गठित क्यू रिस्पांस टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों को भी चौकस रहने की बात कही गयी है.
बक्सर पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर यूपी-बक्सर सीमा पर अपनी चौकसी पहले से तेज कर दी है. बक्सर से यूपी को जोड़ने वाली वीर कुंवर सिंह गंगा पुल पर वाहन चेकिंग अभियान को तेज कर दिया गया है. गंगा पुल पर बना उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट पर तैनात उत्पाद पुलिस भी वाहन चेकिंग अभियान को पहले से और तेज कर दिया है. उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया है कि यूपी से बक्सर आने वाली सभी तरह की वाहनों की तलाशी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >