ट्रेन से टकरायी बाइक, चालक मरा

पुलिस ने शव और बाइक को किया जब्त बक्सर : दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के कमरपुर हाॅल्ट के समीप तूफान एक्सप्रेस से शुक्रवार की देर रात एक बाइक टकरा गयी, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. हालांकि इसमें बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही […]

पुलिस ने शव और बाइक को किया जब्त

बक्सर : दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के कमरपुर हाॅल्ट के समीप तूफान एक्सप्रेस से शुक्रवार की देर रात एक बाइक टकरा गयी, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. हालांकि इसमें बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है. घटना शुक्रवार की देर रात बारह बजे के करीब की बतायी जाती है. मृतक गजाधरगंज के रहनेवाले वीरेंद्र यादव का पुत्र अजय यादव बताया जाता है. वहीं मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या का आशंका जतायी है.
बताया जाता है कि अप में जा रही तूफान एक्सप्रेस जैसे ही बक्सर से खुली और कमरपुर हाॅल्ट पहुंचनेवाली थी. इसी बीच कमरपुर हाॅल्ट से पहले एक बाइक से टकरा गयी. टक्कर इतना जोरदार था कि आसपास के लोग सहम गये. वहीं गेटमैन को भी आवाज सुनाई दी. बाइक की टक्कर से ट्रेन को झटका लगा. झटका लगते ही यात्री सहम गये. तूफान एक्सप्रेस के डाईवर ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी और ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया. सूचना मिलते ही कंट्रोल ने इसकी सूचना आरपीएफ और जीआरपी थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर अप और डाउन लाइन के बीच नग्न अवस्था में युवक का शव बरामद किया. वहीं कुछ दूरी पर युवक की क्षतिगस्त बाइक भी मिली. पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है.
जीआरपी थानाध्यक्ष कमलेश कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. युवक का शव नग्न अवस्था में मिला है. इस पर भी जांच की जा रही है. वहीं सूत्रों की मानें तो जहां युवक का शव और बाइक मिली है. वहां बाइक चढ़ाने के लिए कोई जगह नहीं है. युवक की हत्या कर शव और बाइक को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है.
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत
डुमरांव स्टेशन के समीप अप लाइन में ट्रेन से कट कर एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान डुमरांव थाने के करबी गांव के रहनेवाले कन्हैया राजभर के रूप में हुई है. जीआरपी थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि डुमरांव स्टेशन के समीप अप लाइन में एक वृद्ध के जख्मी होने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल डुमरांव में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है. पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >