सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति जख्मी

ब्रह्मपुर : ब्रह्मपुर-रघुनाथपुर मार्ग पर नगर टोला के समीप मोटरसाइकिल और पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर में ले जाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया. पति को बेहतर इलाज के लिए […]

ब्रह्मपुर : ब्रह्मपुर-रघुनाथपुर मार्ग पर नगर टोला के समीप मोटरसाइकिल और पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर में ले जाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया. पति को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. जानकारी के मुताबिक दंपति अपने गांव भोजपुर जिला के मुक्ति खुटहा से बाइक से ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ पूजा करने आये हुए थे. पूजा कर लौट रहे थे तभी रक्षा नगर टोला पर यह दुर्घटना हो गयी. यह घटना शुक्रवार की शाम की बतायी जा रही है. परिजन शव को अपने साथ लेकर भाग गये. थाने में इसकी सूचना दर्ज नहीं है. हालांकि पुलिस ने पिकअप वैन और बाइक को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >