बक्सर : पैसेंजर ट्रेन से महिला का शव मिलने पर सनसनी फैल गयी. जीआरपी ने बक्सर स्टेशन पर महिला के शव को उतारा. शव की शिनाख्त के लिए यात्रा कर रहे यात्रियों से पूछताछ की गयी, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. महिला के शरीर पर किसी प्रकार के जख्म के निशान नहीं पाये गये हैं. यूडी केस दर्ज करते हुए आगे की जांच में पुलिस जुट गयी है
इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष अली अकबर खां ने बताया कि स्कॉर्ट टीम ने सूचना दी कि पैसेंजर ट्रेन में एक महिला का शव पड़ा हुआ है. महिला के शरीर पर कपड़े भी कम थे. इसके बाद बक्सर स्टेशन पर ट्रेन को रुकने के साथ ही शव को उतारा गया. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो पायेगा.
शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि महिला की मौत एक दिन पहले ही हुई है. शव से बदबू भी आ रही थी. इसकी जांच की जा रही है कि महिला का शव ट्रेन में कैसे पहुंचा. फिलहाल कई बिंदुओं पर इसकी जांच की जा रही है.
