बक्सर : सदर अस्पताल के स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहाल है. प्रसव पीड़ा से कराहती महिला जब सदर अस्पताल पहुंची, तो चिकित्सक ड्यूटी से गायब थे. महिला की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया, जहां महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ. इस घटना के बाद महिला के परिजन सदर अस्पताल की व्याप्त कुव्यवस्था के खिलाफ अनशन पर बैठ गये. इस दौरान परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. जानकारी के अनुसार चीतामनपुर की रहनेवाली पिंकी कुमारी को प्रसव पीड़ा था, जिसे गुरुवार की रात में परिजन लेकर सदर अस्पताल पहुंचे.
अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टर नदारद थे. इस दौरान महिला का इलाज भी नहीं हुआ. महिला की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने उसे दूसरे अस्पताल में भरती कराया.परिजनों का कहना था कि दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाये.अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था के खिलाफ धरने पर बैठे हुए हैं
