सिक्का न लेने पर ग्राहक और दुकानदार में मारपीट

बक्सर : सिक्के को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. अब तो मामला मारपीट तक पहुंचने लगा है. ऐसा ही ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के चीनी मिल की है, जहां एक सब्जी दुकानदार द्वारा सिक्का न लेने पर ग्राहक और दुकानदार आपस में भिड़ गये. इसके बाद दोनों में जम कर मारपीट […]

बक्सर : सिक्के को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. अब तो मामला मारपीट तक पहुंचने लगा है. ऐसा ही ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के चीनी मिल की है, जहां एक सब्जी दुकानदार द्वारा सिक्का न लेने पर ग्राहक और दुकानदार आपस में भिड़ गये. इसके बाद दोनों में जम कर मारपीट हुई. दुकानदार सिक्का न लेने की बात पर अड़ा रहा. वहीं, रामरेखा घाट में भी सिक्का न लेने पर ग्राहक और दुकानदार के बीच नोकझोंक हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >