Bihar News : जमुई जा रही बस बांका में अनियंत्रित होकर नदी किनारे पलटी , बाल-बाल बचे यात्री

बांका में एक बस अनियंत्रित होकर नदी किनारे पलट गयी. जिससे बस में सवार 4 यात्रियों के जख्मी होने की सूचना है. घटना बांका के बेलहर क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि बस बांका से जमुई जा रही थी और रास्ते में हादसे का शिकार हो गयी.

बांका में एक बड़ी घटना घटी है. एक बस अनियंत्रित होकर नदी किनारे पलट गयी. बस में सवार 4 यात्री जख्मी हो गये हैं. स्थानीय लोगों की सहायता से सभी जख्मी को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि बस यात्रियों को लेकर बांका से जमुई जा रही थी. बांका के बेलहर अंतर्गत कुंजगढ़ी मोड़ पर यह हादसा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, जयशंकर बस हादसे का शिकार हुइ है. मंगलवार को बांका से यह बस जमुई के लिए रवाना हुई. यात्रियों से भरी बस जब बांका के ही कुंजगढ़ी मोड़ पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गयी. बताया जा रहा है कि बस का स्टेयरिंग फेल होने से ये दुर्घटना हुई है.

बस अनियंत्रित हुई तो यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया. हालांकि बस पलटने के बाद किसी भी तरह के जानमाल की हानि नहीं हुई है. कुछ यात्री मामूली रूप से जख्मी हुए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. प्राथमिक इलाज के बाद सभी जख्मी लोगों को घर भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >