Budget 2025: बिहार में मखाना बोर्ड का होगा गठन, जानिए किसानों को क्या होगा फायदा

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आठवां बजट प्रस्तुत किया. इस आम बजट में बिहार के लिए वे बड़ी घोषणा की हैं. उन्होंने बिहार में मखाना बोर्ड गठन करने का ऐलान किया है.

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आठवां बजट प्रस्तुत किया. इस आम बजट से बिहार के लोगों को बहुत उम्मीदें थी. इस बजट में बिहार को बड़ी सौगात मिली है. बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा. मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन को बेहतर बनाने के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी. इस कार्य में लगे लोगों को FPO के रूप में संगठित किया जाएगा. वित्त मंत्री ने आगे कहा कि, हमारा फोकस ‘GYAN’ पर है. GYAN मतलब- गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति. 10 साल में हमने बहुमुखी विकास किया है.

बोर्ड के गठन से मखाना प्रोसेसिंग कंपनियों को होगा फायदा

मखाना बोर्ड के गठन से मखाना प्रोसेसिंग कंपनियों को फायदा होगा और मखाने की खेती और बाजार को अधिक लाभ मिलेगा. बिहार सरकार मखाना को हर थाली तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है. बोर्ड बनने के बाद आधुनिक मशीनों का प्रयोग कर मखाना के उत्पादन और प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा.

मखाने की खेती पूरे बिहार में नहीं होती है, बल्कि उत्तरी और पूर्वी बिहार में मखाना की खेती की जाती है. इसमें मधुबनी, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, सीतामढ़ी और किशनगंज जिले में मखाना की खेती होती है. बजट 2025 में किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं. जिनमें मखाना बोर्ड का गठन और नई पीएम धन धान्य कृषि योजना शामिल हैं.

Also Read: नीतीश सरकार ने केंद्र से मांगा है 1.5 लाख करोड़ रुपये का बजट, जानिए क्या-क्या मिलने की है उम्मीद

क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की गई

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. बिहार के किसानों के लिए बिहार में खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जाएगा, जिससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा. इसके अलावा, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की गई है. जिससे किसानों को अल्पावधि ऋण की सुविधा मिलेगी. धन धान्य योजना से 100 जिलों को जोड़ा जाएगा, जिससे फसल विविधीकरण, सिंचाई सुविधाएं और लोन से 1.7 करोड़ किसानों को फायदा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >