BSEB Bihar Board 10th Result 2021 Live Updates : बिहार बोर्ड मैट्रिक र‍िजल्‍ट जारी,लड़कों ने लड़कियों को पीछे छोड़ा, Check www.biharboardonline.bihar.gov.in

Bihar Board 10th(Matric) Result 2021 Live Check on www.biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com, onlinebseb.in -: बीएसईबी बिहार बोर्ड की 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा-2021 का परिणाम आज साढ़े 3 बजे के बाद को जारी किया गया. जिन विद्यार्थियों ने बिहार बोर्ढ दसवीं की परीक्षा दी है, वो आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपने मार्क्स देख सकते हैं. .Prabhatkhabar.com पर देखें बिहार मैट्रिक परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट.

Live Updates
12:32 AM. 6 Apr 21 7:02 PM. 5 Apr

लड़कों ने लड़कियों को पीछे छोड़ा

इस बार मैट्रिक के रिजल्ट में छात्रों ने बाजी मारी है. वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2021 में इस बार कुल 12,93,054 छात्र पास हुए. इनमें से 6,76,518 छात्र और 6,16,536 छात्राएं पास हुईं.

12:32 AM. 6 Apr 21 7:02 PM. 5 Apr

4 लाख बच्चे फर्स्ट डिवीजन से पास

बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में इस बार 4,13,087 छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं. इनमें 2,47,496 छात्र और 1,65,591 छात्राओं ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया. सेकंड डिवीजन से 5,00,615 छात्र पास हुए. इनमें 2,58,713 लड़के और 2,41,902 लड़कियां हैं. 3,78,980 छात्रों की थर्ड डिवीजन आई है, जिनमें 1,70,132 लड़के और 2,08,848 लड़कियां हैं.

11:58 PM. 5 Apr 21 6:28 PM. 5 Apr

परीक्षा फार्म भरे हुए कुल विद्यार्थियों की संख्या

छात्रों की संख्या – 8,46,625

छात्राओं की संख्या – 8,37,841

कुल संख्या – 16,84,466

11:11 PM. 5 Apr 21 5:41 PM. 5 Apr

Bihar Board Matric का रिजल्ट घोषित, 10वीं के बाद इन क्षेत्रों में बना सकते हैं करियर, प्रोफेशनल कोर्स हो सकते हैं बेहतर विकल्प

11:11 PM. 5 Apr 21 5:41 PM. 5 Apr

बिहार बोर्ड ने रचा इतिहास

बिहार बोर्ड द्वारा देश में सबसे पहले वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2021 का परीक्षाफल जारी किया जाना ऐतिहासिक है तथा राज्य के लाखों विद्यार्थियों के हित में भी है.

11:11 PM. 5 Apr 21 5:41 PM. 5 Apr

बिहार बोर्ड ने रचा इतिहास, पहली बार 5 अप्रैल को रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इतिहास में संभवतः यह पहला अवसर है जब वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का परीक्षाफल इस वर्ष 2021 में 05 अप्रैल को जारी किया गया. इससे पूर्व वर्ष 2019 में समिति द्वारा परीक्षा का परीक्षाफल 06 अप्रैल को जारी किया गया था. समिति द्वारा विगत 09 वर्षों में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के जारी परीक्षाफल की तिथि निम्नवत् है.

मुख्य बातें

Bihar Board 10th(Matric) Result 2021 Live Check on www.biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com, onlinebseb.in -: बीएसईबी बिहार बोर्ड की 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा-2021 का परिणाम आज साढ़े 3 बजे के बाद को जारी किया गया. जिन विद्यार्थियों ने बिहार बोर्ढ दसवीं की परीक्षा दी है, वो आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपने मार्क्स देख सकते हैं.
.Prabhatkhabar.com पर देखें बिहार मैट्रिक परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >