BSEB, Bihar Board 10th (Matric) Result 2021 LIVE: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज दोपहर बाद जारी होगा, जानिए कैसे आसानी से चेक कर पाएंगे अपना परिणाम, biharboardonline.bihar.gov.in पर ऐसे चेक करें Roll Number

Bihar Board Matric Result 2021 LIVE, BSEB Matric Result 2021 Live Updates, Bihar Board BSEB 10th Result 2021 Date: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट के लिए बेसब्र छात्रों का इंतजार खत्म हुआ. बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे आज दोपहर बाद साढ़े तीन बजे शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी जारी करेंगे. बीएसईबी ने इसका एलान रविवार शाम को किया. बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी होगा. बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2021 की हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ ..

Live Updates
10:07 AM. 5 Apr 21 10:07 AM. 5 Apr

Bihar Board Result: पिछले साल के मुकाबले इस बार कैसा होगा रिजल्ट

मैट्रिक परीक्षा में पिछले साल करीब 15 लाख बच्‍चे शामिल हुए थे. इसमें करीब 4 लाख विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए थे. इसी तरह सवा पांच लाख सेकेंड डिवीजन और पौने तीन लाख विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से मैट्रिक परीक्षा में पास हुए थे. कुल 12 लाख बच्‍चे परीक्षा पास करने में सफल रहे थे. करीब 80 फीसद बच्‍चे पास होने में कामयाब रहे थे. इस बार र्ष 16 लाख 84 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे. ये देखना होगा कि इस बार कितने विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास होते हैं.

10:07 AM. 5 Apr 21 10:07 AM. 5 Apr

Matric Result 2021: मैट्रिक रिजल्ट का ऐलान

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज दोपहर बाद जारी होगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2021 के परीक्षाफल की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी सोमवार को अपराह्न 03:30 बजे करेंगे.

5:47 PM. 4 Apr 21 5:47 PM. 4 Apr

Matric Result 2021: परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2021 के रिजल्ट के लिए राज्य के करीब 13 परीक्षार्थी इंतजार में हैं. बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2021 में कुल 16 लाख 84 हजार 466 परीक्षार्थी शामिल हुए. इनमें आठ लाख 37 हजार 803 छात्राएं और आठ लाख 46 हजार 663 छात्र थे.

5:47 PM. 4 Apr 21 5:47 PM. 4 Apr

Matric Result 2021: मैट्रिक रिजल्ट का लेटेस्ट अपडेट

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मूल्यांकन और अंक फीड का कार्य पूरा कर लिया गया है. टॉपर्स का वेरिफिकेशन भी हो गया है. आज मैट्रिक रिजल्ट जारी करने का ऐलान किया जा सकता है.

5:47 PM. 4 Apr 21 5:47 PM. 4 Apr

Matric Result 2021: मैट्रिक रिजल्ट के लिए आज की शाम न‍िर्णायक

बिहार बोर्ड (Bihar Board) के सूत्रों के मुताबिक, आज क‍िसी भी समय मैट्रिक रिजल्ट 2021 की सूचना दी जा सकती है. इंटर परीक्षा रिजल्ट 2021 के ट्रेंड को देखें तो पर‍िणाम जारी होने की पूर्व संध्‍या पर बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज Twitter और Facebook पर सूचना दी गई थी. इसके बाद अगले द‍िन पर‍िणाम जारी कर द‍िया गया था. उस हिसाब से आज की शाम न‍िर्णायक साब‍ित हो सकती है.

5:47 PM. 4 Apr 21 5:47 PM. 4 Apr

Matric Result 2021: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट कहां होगा जारी

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट नीचे बताई गई आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है.. छात्रों को रौल कोड और रौल नंबर सबमिट करने के बाद उमका परिणाम दिखेंगे.

  • biharboardonline.bihar.gov.in

  • onlinebseb.in

  • biharboardonline.in

  • biharboard.ac.in

  • biharboard.online

  • biharboardonline.com

  • bsebssresult.com

  • bsebinteredu.in

  • bsebresult.online

  • results.gov.in

5:47 PM. 4 Apr 21 5:47 PM. 4 Apr

Matric Result 2021: आज हो सकता है रिजल्ट का ऐलान

माना जा रहा है कि मैट्रिक रिजल्ट को लेकर आज बिहार बोर्ड (Bihar Baord) की ओर से कोई आधिकारिक बयान आ सकता है. बोर्ड रिजल्ट संबंधित जानकारी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट या आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा सकता है.

5:47 PM. 4 Apr 21 5:47 PM. 4 Apr

Matric Result 2021: 2020 से ज्यादा इस बार विद्यार्थियों की संख्या

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2021 का आयोजन कोरोना संकट के बीच तमाम सावधानियों के साथ 17 फरवरी से 24 फरवरी 2021 तक किया गया था. कॉपियों का मूल्यांकन 12 से 24 मार्च तक पूरा किया गया था. इस बार कुल 16,84 , 466 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिनमें से 8, 37, 803 छात्राएं और 8,46, 663 छात्र थे. पिछली बार की अपेक्षा इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे. पिछली बार 10 मैट्रिक परीक्षा में कुल 14,94,071 विद्यार्थी शामिल हुए थे.

5:47 PM. 4 Apr 21 5:47 PM. 4 Apr

Bihar Board Matric Result 2021: पिछले साल कैसा था रिजल्ट

गत वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कोरोना संकट के कारण देरी से 26 मई को घोषित हुआ था. तब कुल 80.59 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे. आशंका है कि इस साल पढ़ाई और परीक्षा पर कोरोना संकट का साया पड़ने के कारण रिजल्‍ट का फीसद कुछ घट सकता है.

1:46 PM. 4 Apr 21 1:46 PM. 4 Apr

Bihar Board Matric Result 2021: ये हैं इस बार के मैट्रिक टॉपर्स

बीते शुक्रवार को कुछ टॉपर स्टूडेंट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था. इसमें पब्लिक हाइ स्कूल सूर्यगढ़ा से नीरज कुमार, प्लस टू हाइ स्कूल की मनीषा कुमारी, हर्ष कुमार, उत्क्रमित हाइ स्कूल पवैय के सम्राट, प्लस टू हाइ स्कूल कैंदी के स्वर्णिम सिंह ए‌वं प्लस टू हाइ स्कूल कैंदी सिंहपुर की छात्रा सपना चंद्रवंशी के साथ अन्य जिलों के भी स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. एक्सपर्ट ने इन सभी स्टूडेंट्स से परीक्षा में पूछे गये सवाल पूछे, जिसका जवाब स्टूडेंट्स ने दिया. यह स्टूडेंट्स स्टेट या जिला टॉपर में शामिल हो सकते हैं.

1:46 PM. 4 Apr 21 1:46 PM. 4 Apr

Bihar Board Matric Result 2021: बिहार बोर्ड फिर बनाएगा रिकॉर्ड

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड ने पहले ही इंटर के नतीजे जारी करके एक रिकॉर्ड बनाया है और अब मैट्रिक के नतीजे जारी करने में भी बिहार बोर्ड रिकार्ड बनाएगा. आपको बता दें कि सीबीएसई, आईसीएसई सहित कई राज्यों में बोर्ड एग्जाम (10वीं-12वीं) अभी नहीं हुए हैं और बिहार बोर्ड परीक्षा के बाद परिणाम भी जारी कर रहा है.

Posted By; Utpal Kant

मुख्य बातें

Bihar Board Matric Result 2021 LIVE, BSEB Matric Result 2021 Live Updates, Bihar Board BSEB 10th Result 2021 Date: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट के लिए बेसब्र छात्रों का इंतजार खत्म हुआ. बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे आज दोपहर बाद साढ़े तीन बजे शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी जारी करेंगे. बीएसईबी ने इसका एलान रविवार शाम को किया. बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी होगा. बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2021 की हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ ..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >