मुंगेर से बड़ी खबर सामने आ रही है. अपराधियों ने एक साथ देवर-भाभी को गोली मारकर हत्या कर दी है. दोनों को गोली सिर में मारी गयी है. अपराधियों ने गोली मरकर हत्या उस समय की, जब दोनों अपने-अपने रूम में सोए हुए थे. सुबह जैसे ही दोनों की हत्या की खबर ग्रामीणों ने सुनी इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी. यह घटना रामनगर थाना क्षेत्र के कंतरपुर NH 80 के बगल की है. मृतकों की पहचान 30 वर्षीय मनीष कुमार और 35 वर्षीय राशि वारसी के रूप में हुई.
मृतक राशि वारसी बिहार पुलिस में अधिकारी के पद थी तैनात
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक राशि वारसी बिहार पुलिस में अधिकारी के पद पर गोपालगंज में तैनात थी. वे तीज करने के लिए चार दिन पूर्व घर आयी हुई थी. राशि के पति मनोज मध्य प्रदेश के इंदौर में धागा फैक्ट्री में काम करते हैं. वहीं, मृतक का देवर जिसकी हत्या कर दी गयी है वे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था. वे सभी अपने अपने रूप में सोए हुए थे. इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. परिवार के सदस्यों के अनुसार, रात एक बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी.
Also Read: सीवान में बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक को मारी गोली, 5 लाख रुपए लूटकर फायरिंग करते हो गये फरार
एक साथ दो हत्या से भयभीत ग्रामीण
गोली कहां चली है, घर में या बाहर इसकी जानकारी नहीं हो पायी, इसलिए वे लोग सोए ही रह गये. लेकिन सुबह जैसे ही घर के लोग उठे तो देखा कि देवर-भाभी की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है. हत्या किन कारणों से की गयी है, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है. पुलिस इस मामले की गंभीरतापूर्वक जांच कर रही है. इलाके में एक साथ डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी है. ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है.
