BPSC TRE 4.0: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 को लेकर जरूरी सूचना जारी की है. आयोग ने बताया है कि संशोधित विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन में जरूरी बदलाव किए जाने के बाद स्कूल शिक्षक के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है.
संशोधित विज्ञापन के बाद शुरू होगा आवेदन
BPSC की सूचना के मुताबिक TRE-4.0 के तहत स्कूल शिक्षक के पदों पर नियुक्ति के लिए संशोधित विज्ञापन जारी किया जाना है. इसके साथ ऑनलाइन आवेदन में भी जरूरी सुधार किए जाएंगे. यानी उम्मीदवारों को आवेदन शुरू होने से पहले संशोधित विज्ञापन और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी नई जानकारी का इंतजार करना होगा.
21 सितंबर से आवेदन शुरू होने की संभावना
आयोग ने साफ तौर पर 21 सितंबर 2026 की तारीख को संभावित शुरुआत के रूप में बताया है. इसलिए इसे अभी आवेदन शुरू होने की पक्की तारीख नहीं माना जाना चाहिए. आयोग की ओर से आगे कोई नया अपडेट या संशोधित कार्यक्रम जारी किया जाता है, तो उसी के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया होगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
BPSC TRE 4 के लिए ऐसे करना होगा आवेदन
आवेदन के लिए सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR पूरा करना होगा. इसके बाद उम्मीदवार अपने डिजिलॉकर खाते को लिंक करके प्रोफाइल तैयार करेंगे. प्रोफाइल में व्यक्तिगत और पढ़ाई से जुड़ी जानकारी भरनी होगी.
इसके बाद न्यू एप्लीकेशन सेक्शन में जाकर BPSC TRE 4 का लिंक चुनना होगा. यहां उम्मीदवार अपनी योग्यता के हिसाब से पद, विषय और श्रेणी का चयन करेंगे. एप्लीकेशन फी जमा करने का विकल्प 1 सितंबर से शुरू होगा. फी जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करके उसकी रसीद सुरक्षित रखनी होगी.
उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने से पहले पूरे फॉर्म को ध्यान से जांच लेना सही रहेगा. किसी तरह की गलती से बचने के लिए आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा करना बेहतर रहेगा.
इसे भी पढ़ें: बिहार पुलिस को मिलेगा नया मुखिया, जानिए कौन-कौन से आईपीएस अधिकारी हैं मुख्य दावेदार
