VIDEO: BPSC TRE-4 पर आयोग का ऐलान, PT-Mains ही होगा और एकल परीक्षा की मांग पर नहीं बदलेगा फैसला

BPSC TRE-4 पर आयोग का ऐलान

BPSC TRE-4 परीक्षा को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है, जो PT-Mains परीक्षा के बजाय एकल परीक्षा की मांग कर रहे हैं. हालांकि, आयोग ने साफ कर दिया है कि परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा. जानें इस गतिरोध का पूरा विश्लेषण.

BPSC Teacher Vacency : BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी होने के बावजूद पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर छात्रों का आंदोलन जारी है. छात्र एकल परीक्षा की मांग पर अड़े हैं और PT-Mains की व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं. इसी बीच बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षा को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है. BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा है कि TRE-4 में PT और Mains दोनों परीक्षाएं होंगी और आयोग अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगा.

TRE-4 में PT और Mains पर BPSC का फैसला तय

परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आयोग ने सभी परीक्षाओं को लेकर नियम तय कर दिया है. अब कोई भी परीक्षा दो स्टेज से कम की नहीं होगी. परीक्षाएं दो या तीन चरणों में ही आयोजित की जाएंगी. उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था सिर्फ बिहार में नहीं है, बल्कि देश के कई बड़े परीक्षा आयोग पहले से दो या तीन चरणों में परीक्षाएं आयोजित कर रहे हैं.

UPSC और कई राज्यों का दिया उदाहरण

BPSC परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि यह भ्रांति फैलायी जा रही है कि सिर्फ बिहार लोक सेवा आयोग ही दो चरणों में परीक्षा आयोजित कर रहा है. ऐसा नहीं है. UPSC समेत कई आयोग दो या तीन चरणों में परीक्षा लेते हैं. UPPSC और गुजरात में भी दो स्टेज की परीक्षा होती है. वहीं हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी दो या तीन चरणों में परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं.

उन्होंने कहा कि ऐसे में केवल एक परीक्षा की तैयारी के कारण किसी अन्य परीक्षा को छोड़ना उचित नहीं है. अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था को समझकर अपनी तैयारी करनी चाहिए.

NEET के बाद राधाकृष्णन कमेटी की सिफारिश का हवाला

दो चरणों वाली परीक्षा व्यवस्था को लेकर BPSC ने NEET-UG 2024 के बाद गठित राधाकृष्णन कमेटी की सिफारिश का भी हवाला दिया. आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि NEET परीक्षा में गड़बड़ी के बाद परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कमेटी गठित की गयी थी. कमेटी ने परीक्षाओं को बेहतर तरीके से कराने के लिए दो स्टेज की परीक्षा का सुझाव दिया था.

इसके अलावा आर्थिक अपराध इकाई की ओर से भी आयोग को सुझाव मिला था कि सभी परीक्षाओं को कम से कम दो चरणों में कराया जाए. आयोग ने इन सुझावों पर विचार करने के बाद दो या तीन चरणों वाली परीक्षा व्यवस्था को लागू करने का निर्णय लिया.

नेगेटिव मार्किंग पर भी आयोग ने साफ किया रुख

BPSC की परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग को लेकर भी छात्र सवाल उठा रहे हैं. इस पर परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि आयोग की सभी ऑब्जेक्टिव परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है. किसी एक परीक्षा के लिए अलग से यह व्यवस्था नहीं की गयी है.

उन्होंने कहा कि नेगेटिव मार्किंग सभी अभ्यर्थियों के लिए समान है. इसका उद्देश्य अनुमान के आधार पर उत्तर देने की प्रवृत्ति को रोकना है, ताकि योग्य और मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का चयन हो सके.

गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी

TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र आंदोलन कर रहे हैं. छात्रों की मुख्य मांग एकल परीक्षा कराने की है. छात्रों का कहना है कि TRE-4 में PT और Mains की व्यवस्था नहीं होनी चाहिए और एक ही परीक्षा के आधार पर चयन किया जाना चाहिए.

हालांकि आयोग की ओर से अब स्पष्ट कर दिया गया है कि PT-Mains की व्यवस्था में बदलाव नहीं किया जायेगा. ऐसे में छात्रों और आयोग के बीच गतिरोध बना हुआ है.

छात्रों के सामने अब बड़ा सवाल

BPSC के इस स्पष्ट बयान के बाद अब छात्रों के आंदोलन को लेकर स्थिति और महत्वपूर्ण हो गयी है. एक तरफ आयोग दो चरणों वाली परीक्षा व्यवस्था को लेकर अपने फैसले पर कायम है, तो दूसरी तरफ छात्र एकल परीक्षा की मांग पर आंदोलन जारी रखे हुए हैं.

अब देखना होगा कि क्या छात्र BPSC के फैसले को स्वीकार कर आंदोलन खत्म करेंगे या एकल परीक्षा की मांग को लेकर गर्दनीबाग में आंदोलन और तेज होगा.

Also Read : रोहतास: जिस बेटे को कंधे पर खिलाया, उसी ने दी मुखाग्नि, CRPF जवान कंचन की अंतिम विदाई में रोया पूरा गांव



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >