12 घंटे की नौकरी के बाद करते थे पढ़ाई, अब BPSC पास कर बने राजस्व अधिकारी, पढ़िए गया के चंदन की कहानी

Bpsc Result: बिहार के गया जिले के चंदन कुमार ने BPSC की 69वीं परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल कर जिला का नाम रोशन किया है. चंदन ने डाकघर में क्लर्क की नौकरी करते हुए इस मुकाम को हासिल किया है.

Bpsc Result: बिहार के गया जिले के चंदन कुमार ने BPSC की 69वीं परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल कर जिला का नाम रोशन किया है. चंदन ने डाकघर में क्लर्क की नौकरी करते हुए इस मुकाम को हासिल किया है. इस सफलता के बाद वे अब रेवेन्यू ऑफिसर बन गए हैं. उनकी यात्रा यहीं नहीं थमी है अब वे UPSC की तैयारी में जुटे हुए हैं.

चंदन की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है. चंदन कुमार गया शहर के नादरागंज इलाके के रहने वाले हैं. बता दें कि बीपीएससी की 69वीं परीक्षा में पूरे बिहार से 470 अभ्यर्थी सफलता प्राप्त किए हैं. चंदन को इसमें 9वीं रैंक मिली है. वर्तमान में चंदन गया शहर के एक डाकघर में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं. इस सफलता बाद उन्हें रेवेन्यू ऑफिसर का पद मिला है.

मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं चंदन

गया के चंदन एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं. उनके पिता किसान हैं और मां हाउस वाइफ हैं. उनके बड़े भाई चांद चौरा प्राथमिक विद्यालय, गया में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं. क्लर्क से अधिकारी बनने तक का सफर उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था, इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

Also Read: बिहार के हर गांव में बनेगा एक खेल मैदान, सिपाही और अग्निवीर की तैयारी के लिए बनेगा ट्रैक, जानिए डिटेल्स

डाक विभाग में थे क्लर्क अब बने ऑफिसर

चंदन अब UPSC परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं. उन्हें अपने मेहनत पर विश्वास है कि इस बार UPSC में भी उन्हें सफलता मिलेगी. उन्होंने बताया कि, ‘नौकरी के बाद जब मैं घर वापस आता था तो रात के 1:00 बजे तक पढ़ाई करता था.’ चंदन ने BPSC की तैयारी में जुटे छात्रों से कहा कि, ‘जो छात्र BPSC या UPSC की तैयारी कर रहे हैं, उनका बेसिक मजबूत होना जरूरी है. इसके लिए 12वीं तक के NCERT की किताबों को अच्छे से पढ़ना होगा.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >