BPSC पास हेडमास्टरों के लिए बड़ी खबर, अब 12 दिसंबर नहीं इस दिन से होगी काउंसलिंग...

BPSC की ओर से आयोजित परीक्षा में पास प्रधानाध्यापकों के लिए बड़ी खबर है. उनकी काउंसलिंग की डेट बढ़ा दी गई है. 12 दिसंबर से होनेवाली काउंसलिंग अब 20 दिसंबर से होगी.

BPSC की ओर से आयोजित परीक्षा में पास प्रधानाध्यापकों के लिए बड़ी खबर है. उनकी काउंसलिंग की डेट बढ़ा दी गई है. 12 दिसंबर से होनेवाली काउंसलिंग अब 20 दिसंबर से होगी. काउंसिलिंग 20 और 21 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पांच स्लॉट में चलेगी.

बता दें कि प्रत्येक स्लॉट में प्रमाण पत्र का वेरिफिकेशन किया जाएगा. काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र, प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, तीन फोटो लाना अनिवार्य है. इस दौरान BPSC में जमा प्रमाण पत्रों के साथ मिलान कराया जाएगा. जिससे मूल प्रमाण पत्र के बारे में जानकारियां मिल सके.

1 नवंबर को आयोजित की गई थी परीक्षा

BPSC द्वारा प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट 1 नवंबर 2024 को जारी किया गया था. इस परीक्षा में 42918 अभ्यर्थियों ने सफलता का परचम लहराया था. जिसमें 36947 अभ्यर्थी प्रधान शिक्षक और 5974 अभ्यर्थी प्रधानाध्यापक पद के लिए सफल हुए थे.

Also Read: बिहार के इस जिले में तेजी से बढ़ रहे Brain Stroke के मरीज, रोज इतने लोगों की हो रही मौत

प्रधान शिक्षकों की काउंसलिंग अब 14 को

प्रधान शिक्षकों की काउंसलिंग 9 दिसंबर से होनी थी. जो 13 दिसंबर तक चलती. लेकिन इसमें एक बदलाव किया गया है. अब 13 दिसंबर को होने वाली प्रधान शिक्षकों की काउंसलिंग 14 दिसंबर को होगी. 13 दिसंबर को बीपीएससी 70वीं की प्री-परीक्षा है. इसलिए इसका डेट बढ़ा दिया गया है. इसमें प्रधान शिक्षक के रूप में चयनित कई अभ्यर्थी शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >