BPSC Aeido Paper Leak, मनोज कुमार: एइडीओ परीक्षा में धांधली के आरोप में भाभा परमाणु रिसर्च सेंटर (बीएआरसी) के टेक्निकल असिस्टेंट नालंदा के नूरसराय निवासी रौशन कुमार और सोहसराय थाना के वार्ड नंबर 17 निवासी आकाश कुमार (उम्र 25) को इओयू ने गिरफ्तार किया है. दोनों से इओयू की पूछताछ में चौकाने वाले खुलासे हुए हैं. दोनों ने मिलकर 2023 में आयोजित नीट यूजी की परीक्षा में स्कॉलर बैठाकर एक अभ्यर्थी को पास कराया था.
कई परीक्षा में सेटिंग कराने के सबूत मिले
एइडीओ, रेडियो ऑपरेटर, मद्य निषेध, अमीन बहाली परीक्षा में भी सेटिंग कराकर अभ्यर्थियों को नौकरी दिलवायी. यहां तक कि अमीन की परीक्षा में सेटिंग कराकर पैसा नहीं देने वाले दो अभ्यर्थियों के अपहरण का भी षडयंत्र रचा. एइडीओ परीक्षा में उत्तर कुंजी देने के लिए 25 लाख रुपये की डील हुई थी. इसके अतिरिक्त झारखंड सीजीएल परीक्षा में भी सेटिंग कराने के प्रमाण मिले हैं. बिहार के कई ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों से दोनों की सेटिंग का भी खुलासा हुआ है. नालंदा के सोहरसराय में एइडीओ परीक्षा में धांधली के आरोप में इस साल 17 अप्रैल को दर्ज हुई प्राथमिकी में रौशन और आकाश को गिरफ्तार किया गया है.
फर्जीवाड़े से नीट परीक्षा पास परीक्षार्थी की खोज शुरू
इओयू के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में नीट यूजी-2023 परीक्षा में गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार व रौशन कुमार के द्वारा एक परीक्षार्थी को स्कॉलर बैठाकर फर्जी तरीके से नीट परीक्षा पास कराने का खुलासा हुआ है. परीक्षार्थी की पहचान की जा रही है. दोनों की ओर से बतायी जानकारी के आधार पर इओयू फर्जी परीक्षार्थी तक पहुंचने में जुट गयी है.
बकाया साढ़े तीन-तीन लाख नहीं दिया तो अभ्यर्थियों का किया अपहरण
बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा आयोजित अमीन बहाली की परीक्षा में भी दोनों की गिरफ्तारी हुई थी. दो परीक्षार्थियों को सेटिंग कराकर परीक्षा पास करायी गयी थी. दोनों को अभी 350000-350000 रुपया नहीं मिल पाया था. उनसे पैसा वसूलने के लिए दोनों ने अभ्यर्थियों का अपहरण कराने का भी षडयंत्र अपने गिरोह के माध्यम से किया था.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
एइडीओ परीक्षा में चार से अधिक परीक्षार्थियों की सेटिंग कराय गयी
गिरफ्तार अभियुक्त आकाश कुमार के द्वारा एइडीओ परीक्षा में चार से अधिक परीक्षार्थियों की सेटिंग की गयी थी. पूछताछ के क्रम में बायोमेट्रिक कंपनी के कर्मियों, मैनेज्ड परीक्षा केंद्रों, परीक्षार्थियों, सॉल्वर गैंग के संबंध में कई खुलासे हुए हैं. इसके अतिरिक्त पैसों के लेने-देन के संबंध में भी कई जानकारी मिली है. दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस कांड में अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार आरोपियों में परीक्षार्थी, बायोमीट्रिक सुपरवाइजर, बायोमीट्रिक ऑपरेटर एवं बायोमीट्रिक कंपनी के वेंडर भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: Bihar Weather Alert: 9 अगस्त को बिहार के इन जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवा की चेतावनी, IMD ने क्या बताया
'AK-47 चलाने का आदेश किसने दिया?' DGP विनय कुमार से मिलकर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल
सम्राट चौधरी ने बिहार के 90 KM लंबे मार्ग को दिया नया नाम, अब विश्वामित्र पथ से होगी पहचान
