Lalu Family Controversy: 'लालू-राबड़ी कैद हैं क्या? जान पर खतरा...', BJP नेता ने रोहिणी को दी FIR करने की सलाह

Lalu Family Controversy: लालू प्रसाद यादव के परिवार में मचे बवाल ने बिहार की सियासत में हलचल बढ़ा दी है. किडनी डोनर बेटी रोहिणी आचार्य लगातार दूसरे दिन बेहद गंभीर आरोप लगाकर सुर्खियों में हैं, जबकि BJP ने भी उनके दावों पर सवाल उठाते हुए FIR की सलाह दे दी है.

Lalu Family Controversy: बिहार की सियासत इन दिनों सिर्फ चुनावी परिणामों की वजह से नहीं, बल्कि राज्य के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार के अंदर मचे घमासान के कारण भी सुर्खियों में है. RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी और किडनी डोनर रोहिणी आचार्य ने लगातार दूसरे दिन अपने परिवार के खिलाफ तीखा हमला बोला. दिल्ली से सिंगापुर रवाना होने से पहले रोहिणी ने फिर एक बार तेजस्वी यादव, RJD सांसद संजय यादव और उनके करीबी रमीज पर गंभीर आरोप लगाए. मामला इतना बढ़ गया कि अब भाजपा भी इस विवाद में कूद पड़ी है और उसने लालू–राबड़ी की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

BJP प्रवक्ता अजय आलोक ने उठाए सवाल, FIR की सलाह

BJP प्रवक्ता अजय आलोक ने एक्स पर लिखा, “क्या लालू जी और राबड़ी देवी को क़ैद कर लिया गया है? जान पर खतरा? रोहिणी जी को FIR करनी चाहिए, तेजप्रताप साथ जाएं… मिसा क्यों चुप हैं?” उनकी यह प्रतिक्रिया रोहिणी के उन आरोपों के बाद सामने आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके साथ बदसलूकी और मारपीट तक की गई.

गंदी किडनी, करोड़ों रुपये और टिकट- रोहिणी का बड़ा दावा

भावुक रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार पोस्ट करते हुए कहा कि उनके बारे में तेजस्वी के करीबी सहयोगी कह रहे हैं कि उन्होंने अपने पिता को ‘गंदी किडनी’ दी, इसके बदले करोड़ों रुपये और टिकट लिया. उन्होंने दुख जताते हुए लिखा- ‘किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी न हो.’ इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि RJD की चुनावी हार के पीछे तेजस्वी के बाहरी सलाहकार संजय यादव और रमीज का दखल है, जिन्हें उन्होंने ‘परिवार का तोड़नेवाला गैंग’ बताया.

राजनीति छोड़ने और परिवार से दूरी बनाने का एलान

एमबीबीएस डॉक्टर रोहिणी ने शनिवार को राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से दूरी बनाने की घोषणा कर दी थी. उन्होंने साफ लिखा- अब मुझे अपने परिवार और राजनीति से नाता तोड़ देना चाहिए. लालू प्रसाद यादव इस साल पहले ही अपने बड़े बेटे तेजप्रताप को घर और पार्टी से बाहर कर चुके हैं. अब बेटी रोहिणी की नाराज़गी ने पूरे परिवार की अंदरूनी खाई एक बार फिर उजागर कर दी है.

Also Read: Bihar Chunav 2025: एक्ट्रेस नीतू चंद्रा को बिहार चुनाव ब्रांड एंबेसडर के पद से हटाया गया, जानिए इलेक्शन कमीशन ने क्यों लिया एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >