बिहारशरीफ: बरांदी में मवेशी चराने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान हुई मौत

बिहारशरीफ के बरांदी गांव में मवेशी चराते समय 21 वर्षीय युवक की बिजली के पोल से करंट लगने से मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Biharsharif News : बिहारशरीफ़ रहुई थाना क्षेत्र के बरांदी गांव स्थित सनोखरा खंधा हॉस्पिटल के पास मवेशी चराने के दौरान एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक की पहचान बरांदी गांव निवासी 21 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में की गई है.

मवेशी चराने के दौरान करंट की चपेट में आया

इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सूरज कुमार बुधवार की सुबह मवेशी चराने के लिए घर से निकले थे और वह मवेशी को सनोखरा खंधा हॉस्पिटल के पास चरा रहे थे इसी दौरान वह 11 हजार धारा प्रवाहित बिजली के पोल में अर्थिंग के संपर्क में आ गए, जहां अर्थिंग में करंट प्रवाहित रहने के कारण करंट लग गया.

लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए

स्थानीय लोग दौड़कर उक्त स्थल पर पहुंचकर किसी तरह से युवक को लेकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहुई लाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. परिजन को रो रोकर बुरा हाल है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Also Read: पुणे से पटना लाई जायेंगी 3 सेट मेट्रो ट्रेनें, दो नए रूटों पर मार्च 2027 तक शुरू होगा परिचालन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

सुनील कुमार वर्ष 2015 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ-नालंदा में फोटोग्राफर सह जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं. खबरों की सटीकता, बेहतरीन फोटोग्राफी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान बन चुकी है. पत्रकारिता जीवन में इन्होंने कई दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता का कार्य किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >