बिहारशरीफ. बिहार थाना क्षेत्र के गोईठवा नदी में एक युवक के अपहरण और बेरहमी से पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि बदमाशों ने युवक को अगवा कर गोईठवा नदी किनारे ले जाकर निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई की तथा उसका वीडियो भी बनाया.पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि अपराधियों ने उससे पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी. रकम नहीं देने पर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है. बिहार थानाध्यक्ष दीपक सम्राट ने बताया कि यह मामला आपसी विवाद का है पुलिस इसपर कार्यवाई कर रही है.
रंगदारी नहीं देने पर युवक की पिटाई, बनाया वीडियो
बिहार थाना क्षेत्र के गोईठवा नदी में एक युवक के अपहरण और बेरहमी से पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है.
