नालंदा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Bihar Road Accident: घटना नालंदा जिले के सरमेरा थाना की है. जहां शनिवार को सड़क हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई है.परिजनों ने बताया कि अपने घर से बाजार कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए पैदल निकला था. सरमेरा अस्पताल के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र निवासी रामधनी मिस्त्री के 20 वर्षीय पुत्र धनराज कुमार के रूप में हुई है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा.घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सरमेरा अस्पताल लाया गया. हालांकि गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई है.

Bihar Road Accident: (सुनील कुमार ) घटना नालंदा जिले के सरमेरा थाना इलाके की है. जहां शनिवार को सड़क हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई है. घटना सरमेरा अस्पताल के पास की बताई जा रही है. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र निवासी रामधनी मिस्त्री के 20 वर्षीय पुत्र धनराज कुमार के रूप में हुई है.

घटना पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने क्या बताया?

परिजनों ने बताया कि धनराज कुमार शनिवार को अपने घर से बाजार कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए पैदल निकला था. वह सरमेरा अस्पताल के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा.

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सरमेरा अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया. हालांकि गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया.

घटना पर पुलिस ने क्या बताया?

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेजा गया है.

पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >