पुलिस पर हमला के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

बंधक बनाये गये बारातियों को छुड़ाने गयी पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने कारवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.

शेखपुरा. बंधक बनाये गये बारातियों को छुड़ाने गयी पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने कारवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. शेखोपुरसराय के प्रेमचंद बीघा में घटी इस घटना में दो पुलिस पदाधिकारियों सहित पांच लोग घायल हो गए थे. छापेमारी कर शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने प्रेमचंद बीघा गांव निवासी नीतीश कुमार और कुलेश्वर बिंद को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाअध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि 26 अप्रैल को एक शादी समारोह में बारातियों और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद में मारपीट की घटना घटी थी. जिसके बाद ग्रामीणों ने आधा दर्जन बारातियों को बंधक बना लिया था और उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. बारातियों को छुड़ाने गयी पुलिस बल पर भी ग्रामीणों ने ईंट से पथराव कर हमला कर दिया था.जिसमें पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >