Nalanda News , संतोष पार्थ: नालंदा जिले के हिलसा में आम वोटर परिषद द्वारा अंबेडकर पार्क में संगठन विस्तार और जनजागरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई. जिसमे बैठक की अध्यक्षता प्रवक्ता सह अधिवक्ता दिलीप सिन्हा एवं संचालक पूर्व वार्ड पार्षद जैनेंद्र कुमार ने की. बैठक के पूर्व भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण की गई. इस दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका को मजबूत करने और आम लोगों की आवाज को बुलंद करने पर जोर दिया.
आम वोटर परिषद का उद्देश्य
बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अश्वनी कुमार वोटर रक्षक ने कहा कि आम वोटर परिषद का उद्देश्य जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की दिशा में कार्य करना है. आगे उन्होंने कहा कि संगठन ‘मतदान के बाद भी , मतदान के साथ भी’ के संकल्प के तहत लगातार लोगों के बीच काम कर रहा है.
संगठन का उद्देश्य
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत चक्रवर्ती सहित कई सदस्य मौजूद रहे. इस दौरान संगठन की ओर से 100 प्रतिशत मतदान अभियान, स्वच्छ भारत, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन तथा नागरिक अधिकारों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न प्रखंडों में सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जा सके.
कई लोग हुए शामिल
इस मौके पर सुजीतकुमार, शांति देवी, रमाकांत रविदास, दुखनी देवी, शिवशंकर प्रसाद, फिरोज नैयर, सुरेश प्रसाद, तिमिर प्रकाश लाल, प्रकाश कुमार, अंजनी कुमार, कविन्द्र कुमार, कृष्णा कुमार, शकिल अहमद, शतिश चौधरी, निरज रविदास, जयप्रकाश सिंह, महेंश, जयपाल, अनिल पंडित, विद्यानंद पंडित,, महेंद्र प्रसाद के अलावा अन्य लोग मौजूद रहें.
Also Read: अकबरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: सालों से आंखों में धूल झोंक रहा शराब माफिया गिरफ्तार
