Nalanda Crime News: (सुनील कुमार ) घटना नालंदा जिले के दीपनगर थाना इलाके के जोड़रपुर गांव में शुक्रवार की सुबह आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. करीब सुबह 7 बजे हुए मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से कुल सात लोग घायल हो गए. घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
घटना के पीछे का मुख्य कारण
मिली जानकारी के अनुसार किसी पुराने घरेलू एवं आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई. फिर देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया. जिसमें महिलाएं भी घायल हो गई है.
घायलों में एक पक्ष से जोड़रपुर गांव निवासी अरविंद कुमार की पत्नी बेबी देवी, पुत्री सुप्रिया कुमारी, सोनाली कुमारी और रिया कुमारी शामिल हैं. वहीं दूसरे पक्ष से बिजेंद्र प्रसाद की पत्नी संमता कुमारी, साथ उर्मिला देवी घायल हुए हैं.
घायल लोगों ने घटना पर क्या कहा?
घटना के संबंध में घायल पक्ष की एक युवती ने आरोप लगाया कि आपसी विवाद को लेकर दादा-दादी और चाचा ने घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है. इस घटना में सात लोग जख्मी हो गए है.
मारपीट की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. सभी घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों की निगरानी में सभी का इलाज चल रहा है.
घटना की सूचना मिलने के बाद दीपनगर थाना पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: नावादा अपडेटः मंदिरों में आरती का समय, ओपीडी में आज उपलब्ध डॉक्टरों की लिस्ट
