ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

एकंगरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसहरी गांव के समीप सड़क हादसे में ससुराल जा रहे एक युवक की मौत हो गयी.

बिहारशरीफ. एकंगरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसहरी गांव के समीप सड़क हादसे में ससुराल जा रहे एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चिकसौरा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी स्व. चंद्रदेव रविदास के चौबीस वर्षीय पुत्र सतीश रविदास के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि सतीश हरियाणा में मजदूरी का काम करता था, जहां से वह घर आया था और बाइक पर सवार होकर बेन थाना क्षेत्र के सती स्थान स्थित ससुराल जा रहा था. लेकिन रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही दूसरे बाइक से उसकी बाइक जा टकरायी जिसमें उसकी मौत हो गयी, वहीं इस घटना में दूसरे बाइक पर सवार दो लोग भी जख्मी हो गये. सतीश की दो वर्ष पहले शादी हुई थी और उसकी छह माह की एक बेटी भी है. इधर, एकंगरसराय थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिये परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >