नालंदा: ट्रांसफार्मर से बिजली काटकर कर रहे थे काम, अचानक करंट प्रवाहित होने से एक की मौत

थरथरी में सड़क चौड़ीकरण के दौरान बिजली का काम कर रहे दो मजदूर करंट की चपेट में आ गए. इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

Death by Electric Current: थरथरी थाना क्षेत्र के डिहा गांव में रविवार को सड़क चौड़ीकरण के दौरान बिजली पोल शिफ्टिंग का काम कर रहे दो कामगार करंट की चपेट में आ गये. हादसे में एक कामगार की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. करंट अचानक कैसे प्रवाहित हुआ, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है.

बिजली पोल शिफ्ट करने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण को लेकर बिजली के पोल को सड़क किनारे शिफ्ट किया जा रहा था. दोनों कामगार ट्रांसफार्मर से बिजली काटकर काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक बिजली का करंट प्रवाहित हो गया और दोनों इसकी चपेट में आ गये. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों कामगारों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया.

चिकित्सकों ने एक कामगार को मृत घोषित किया

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने नगीना पासवान (40), पिता रामलगन पासवान, निवासी पावापट्टी, थाना नूरसराय को मृत घोषित कर दिया. वहीं, साजन पासवान (35), पिता श्रीकान्त पासवान, निवासी पावापट्टी, थाना नूरसराय का इलाज चल रहा है.

परिजनों में मचा कोहराम

कामगार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में भी चिंता और आक्रोश देखा गया. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. करंट प्रवाहित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >