आज से जिला न्यायालय में कामकाज शुरू

एक सप्ताह की छुट्टी के बाद 02 जनवरी से जिला न्यायालय खुल जायगा. इस सम्बन्ध में बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव ने बताया कि शुक्रवार से जिला व्यवहार न्यायालय पूर्ण रूप से खुल जाएगा.

शेखपुरा. एक सप्ताह की छुट्टी के बाद 02 जनवरी से जिला न्यायालय खुल जायगा. इस सम्बन्ध में बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव ने बताया कि शुक्रवार से जिला व्यवहार न्यायालय पूर्ण रूप से खुल जाएगा. इस दिन से न्यायालय अपने सभी न्यायिक कार्य सामान्य रूप से चालू हो जायगा. उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रखा गया था. जिसके कारण नियमित सुनवाई और अन्य न्यायिक कार्य स्थगित थे. अब अवकाश समाप्त होने के बाद न्यायालय अपने पूरे सामर्थ्य के साथ कार्य करना शुरू करेगा. उन्होंने कहा कि न्यायालय खुलने के साथ ही जमानत याचिकाओं, अर्जेंट मामलों, नियमित मुकदमों और अन्य सभी न्यायिक कार्यों की सुनवाई निरंतर रूप से प्रारंभ हो जाएगी, जिससे वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम जनता को न्यायिक प्रक्रिया में सुविधा और राहत मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >