शेखपुरा. नगर परिषद शेखपुरा क्षेत्र के सूरदासपुर गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान एक युवक को गांव के ही कुछ युवकों ने पुराने विवाद को लेकर बैट- बल्ले से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर शेखपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज हेतु शेखपुरा सदर अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया है. इस संबंध में पीड़ित के परिजन ने बताया कि गांव के बाहर कौशल कुमार क्रिकेट खेलने गया था. वहीं,पुराने विवाद को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. मारपीट की घटना को अंजाम देने में आधा दर्जन युवक शामिल है. युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस घटना में शामिल युवकों की तलाश में जुट गई है.
क्रिकेट खेलने गए युवक के साथ मारपीट
नगर परिषद शेखपुरा क्षेत्र के सूरदासपुर गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान एक युवक को गांव के ही कुछ युवकों ने पुराने विवाद को लेकर बैट- बल्ले से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया.
