वार्ड 22 में छह दिन से जलसंकट, हजारों लोग परेशान

शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित गायत्री शक्तिपीठ के आसपास के मोहल्लों में छह दिन से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे सैकड़ों परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी बढ़ने के साथ ही जलापूर्ति केंद्र का मोटर खराब हो जाने से पानी की सप्लाई बंद हो गई है, जिससे लोगों में रोष फैला हुआ है.

बिहारशरीफ. शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित गायत्री शक्तिपीठ के आसपास के मोहल्लों में छह दिन से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे सैकड़ों परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी बढ़ने के साथ ही जलापूर्ति केंद्र का मोटर खराब हो जाने से पानी की सप्लाई बंद हो गई है, जिससे लोगों में रोष फैला हुआ है. कुछ किराएदार तो पानी की किल्लत के चलते दूसरे मोहल्लों में शिफ्ट हो गए हैं. मोहल्ले के निवासी द्वारिका प्रसाद, जीतेंद्र कुमार, साधु शरण प्रकाश और भोली प्रसाद ने बताया कि यहां अक्सर मोटर खराब हो जाता है, लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं देता. उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में यह समस्या और बढ़ जाती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है. वहीं, अनिल कुमार और मनोज कुमार जैसे युवाओं ने कहा कि इस मोटर की नियमित जांच और मरम्मत की जरूरत है, लेकिन अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते. स्थानीय निवासियों ने जलापूर्ति विभाग और नगर निगम से तत्काल मोटर की मरम्मत कराने और वैकल्पिक पानी की व्यवस्था करने की मांग की है. उनका कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे जनआंदोलन करने को मजबूर होंगे. गर्मी के मौसम में पानी की समस्या और गंभीर होती जा रही है, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है. स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के अंदर पानी की सप्लाई बहाल नहीं हुई, तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >