नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया दुराचार, एक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र में एक गांव से नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है.

रहुई. थाना क्षेत्र में एक गांव से नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. पीड़िता के अनुसार दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद उसे आत्मग्लानि हुई और उसने जहर खा लिया. जहां गंभीर हालत में पीड़िता को इलाज के लिए रहुई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह घर से बाहर गयी थी, तब दो युवक उसके घर में घुसे और उसकी बेटी के साथ गलत काम किया. उन्होंने बताया कि घटना के बाद मेरी बेटी ने मुझे पूरी बात बतायी और वह बहुत डरी हुई थी. घटना की सूचना रहुई थाना की पुलिस को दिया गया जहां सूचना मिलते ही रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित राहुल रविदास नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. घटना के संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में एफआइआर दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >