भूमि विवाद में दो बेटों ने की मां की गला काटकर हत्या

चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा बाजार में गुरुवार की अहले सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई वृद्ध महिला की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है.

चंडी. चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा बाजार में गुरुवार की अहले सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई वृद्ध महिला की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ है. वहीं हत्या के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया. मृतका की पहचान नरसंडा बाजार निवासी स्वर्गीय रामचंद्र प्रसाद की पत्नी के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार में लंबे समय से जमीन और पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. बताया जाता है कि महिला अपने छोटे बेटे को जमीन से संबंधित कुछ पैसे देती थी, जिससे बड़े बेटे चंद्रभूषण और मंझले बेटे शिवशंकर नाराज रहते थे. स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं. दोनों आरोपित बेटों को आशंका थी कि उनकी मां कहीं जमीन और संपत्ति का हिस्सा अन्य भाई-बहनों को नहीं दे दें. इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था. बुधवार की रात भी इसी मुद्दे को लेकर घर में कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि गुस्से में आकर दोनों बेटों ने मिलकर अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और गला काटकर हत्या कर दी. हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. घटना की सूचना मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं घटना के बाद दोनों आरोपित फरार हो गए थे. हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई में मंझला बेटा रविशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त कराया गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में काफी दिनों से जमीन को लेकर तनाव चल रहा था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि मामला इतना भयावह रूप ले लेगा. चंडी थानाध्यक्ष अखलेश कुमार झा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक एवं जमीन विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि मृतका के दो बेटों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि मामले में एक आरोपी रविशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस तकनीकी एवं वैज्ञानिक तरीके से भी जांच में जुटी हुई है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा. घटना की गंभीरता को देखते हुए हिलसा डीएसपी आईपीएस शैलजा स्वयं मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच में जुट गई हैं. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों एवं परिजनों से पूछताछ की. वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया. चंडी थाना के अलावा हरनौत, चेरो, वेना, नूरसराय, नगरनौसा सहित अन्य थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बीच पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

Nalanda News: मलमास मेला 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलेंगी दो मेला स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने तेज की तैयारी

Nalanda News: राजगीर मलमास मेला 2026, डीएम-एसपी ने परखीं तैयारियाँ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए बिछाया हाईटेक जाल

सम्राट चौधरी के राजगीर दौरे को लेकर हाइअलर्टमुख्यमंत्री के स्वागत में सजा राजगीर, सुरक्षा घेरे में रहेगा पूरा मेला क्षेत्रप्रतिनिधि, राजगीर.ऐतिहासिक राजकीय मलमास मेला के उद्घाटन अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राजगीर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका यह पहला राजगीर दौरा होगा, जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की दिशा में व्यापक तैयारियां की जा रही है. जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के राजगीर परिभ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, मंच एवं मेला क्षेत्र को अस्थायी रेड जोन तथा नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है. प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरा मोटर्स, पैरा ग्लाइडर्स, पावर्ड हैंड ग्लाइडर सहित अन्य सभी प्रकार के गैर पारंपरिक उड़ान उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सुरक्षा एजेंसियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजगीर को आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर राजगीर में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. मेला क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, निगरानी एवं चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है, ताकि उद्घाटन समारोह शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से संपन्न कराया जा सके.

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेटे निशांत के साथ पहुंचे पैतृक गांव

यह भी पढ़ें >