सरमेरा (नालंदा). सरमेरा-मोकामा एनएच 33 पर मंगलवार की संध्या अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. यह हादसा छोटी मिसियां गांव के ठीक सामने हुआ. जानकारी के अनुसार, पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र के झनकी गांव निवासी मन्नु कुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि घायल पुष्पंजय कुमार (16), जो सरमेरा के नवीन चौहान का पुत्र था, को सीएचसी से रेफर होने के बाद इलाज के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया. घायलों में धीरज कुमार और भगवान दास का इलाज जारी है. बताया जाता है कि दोनों युवक बड़ी मलावां गांव से बाइक पर सवार होकर झनकी गांव जा रहे थे. जैसे ही वे सरमेरा बाजार पार कर छोटी मिसिया गांव के पास पहुंचे, वे सड़क के किनारे खड़े होकर अपने रिश्तेदार से बातचीत करने लगे. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया और फरार हो गया. हादसे के बाद घायलों को तुरंत सरमेरा सीएचसी लाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बाकी को गंभीर हालत में बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना के बारे में सरमेरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर साकेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए छानबीन कर रही है. वहीं, पुष्पंजय कुमार की मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.
Biharsharif News :सरमेरा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पटना के युवक समेत दो की मौत, दो गंभीर

Biharsharif News :सरमेरा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पटना के युवक समेत दो की मौत, दो गंभीर
Copied link
सरमेरा-मोकामा एनएच 33 पर मंगलवार की संध्या अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.