खेत में भैंस के घुसने पर दो गुटों के बीच मारपीट, दो जख्मी

चिकसौरा थाना क्षेत्र के सोहरापुर पुल के पास भैंस चराने की बात को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट में दो व्यक्ति जख्मी हो गया.

बिहारशरीफ. चिकसौरा थाना क्षेत्र के सोहरापुर पुल के पास भैंस चराने की बात को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट में दो व्यक्ति जख्मी हो गया. सूचना पर डायल 112 के पुलिस बल एवं चिकसौरा थाना के सअनि राज कुमार सशस्त्र बल के साथ सोहरापुर घटनास्थल पहुँच कर जख्मी चिकसौरा थाना क्षेत्र के धुरी बिगहा निवासी नरेश प्रसाद एवं उनके पुत्र सिनोद कुमार को ईलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल हिलसा लाया गया जहाँ पर ईलाज चल रहा हैं. घटना का कारण सोहरापुर पुल के पास जख्मी नरेश प्रसाद अपना भैंस चरा रह था. भैंस बाल्मिकी सिंह के खेत में चला गया था, जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ हैं. बाल्मिकी सिंह को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >