भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, छह जख्मी

थाना क्षेत्र के राजोपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों आपस में भिड़ गए. लाठी डंडे से जमकर मारपीट हो गई.

बिंद़ थाना क्षेत्र के राजोपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों आपस में भिड़ गए. लाठी डंडे से जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में एक के चार व दूसरे पक्ष के दो लोग जख्मी हो गए. एक पक्ष के घायलों में मंती देवी, शंकर राम, अविनाश राम, वर्षा कुमारी व दूसरे पक्ष के पारस राम व पप्पु राम शामिल है. स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए बिंद पीएचसी में भर्ती कराया. जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक पक्ष के चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों ने आवेदन दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >