पति की मौत से आहत महिला ने की आत्महत्या

पति की मौत से डिप्रेशन में जी रही एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया.

शेखपुरा. पति की मौत से डिप्रेशन में जी रही एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमी गांव में घटित हुई है. मृतिका की पहचान गांव के अभय शंकर कुमार की 21 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि एक महीने पहले मृतका के पति गुलशन कुमार की मौत हो गयी थी. वह डाक विभाग में कार्यरत थे. उस घटना के बाद से कोमल लगातार डिप्रेशन में थी. घर वालों से बहुत कम ही बात करती थी. घटना के बाद से वह मायके में ही रह रही थी. तभी अचानक गुरुवार की सुबह उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >