बिहारशरीफ. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एकदिवसीय कार्यक्रम 19 जून को राजगीर में होना निश्चित है ,जिसे लेकर जिले की पुलिस अभी से ही तैयारी में जुट गई है. चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी .साथ में दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है . पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि राजगीर में 19 जून को एक दिन का कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है. इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. राजगीर स्थित सभी होटल ,गेस्ट हाउस ,लॉजों की गहन चेकिंग और जांच की जा रही है. ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एसपी ने बताया कि राजगीर आने वाले सभी रोडों में चेकिंग लगाया जाएगा और आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है. जिले के सशस्त्र पुलिस बलों के अलावा अन्य जिलों से पुलिस बल नालंदा आए हुए हैं. बीएमपी के जवान भी प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा में लगाए जाएंगे. पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी. एसपी ने बताया कि राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री के द्वारा किया जाएगा, जिसे लेकर नालंदा विश्वविद्यालय के चारों तरफ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
