दो महिलाओं सहित तीन शराब धंधेबाज गिरफ्तार

Sheikhpura News : शेखपुरा में शराबबंदी को लेकर पुलिस और उत्पाद विभाग का अभियान तेज हो गया है. छापेमारी के दौरान दो महिला सहित तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मौके से देसी शराब भी बरामद की है.

Sheikhpura News : जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस और उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर दो महिला सहित तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही लावारिस हालत में रखी गई देसी शराब भी बरामद की गई.

नगर थाना पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

नगर थाना से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने तरछा मोहल्ले में छापेमारी कर मुकेश चौधरी के पुत्र अखिलेश कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई.

कोरमा थाना पुलिस ने बरामद की लावारिस शराब

कोरमा थाना पुलिस ने मुरारपुर गांव के समीप टाटी नदी के किनारे छापेमारी के दौरान 10 लीटर देसी शराब लावारिस अवस्था में बरामद की. पुलिस के अनुसार, छापेमारी दल को आता देख शराब कारोबारी शराब छोड़कर मौके से फरार हो गए. पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

उत्पाद विभाग ने दो महिला कारोबारियों को पकड़ा

उत्पाद थानाध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि सीमा कुमारी और धनंजय कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में कार्रवाई की.

इस दौरान योगेंद्र केवट की पत्नी गीता देवी को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं, कुरमुरी गांव से अजीत कुमार की पत्नी ममता कुमारी को 7.5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.

सभी आरोपियों को भेजा गया जेल

उत्पाद विभाग ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को उत्पाद मामलों के विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Also Read : शेखपुरा रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, 37.7°C तापमान के बाद बारिश से मिली राहत



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Niranjan Kumar

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >