बिहारशरीफ. हरनौत प्रखंड के बराह पंचायत के बिगहा पर टोला में नल जल योजना के तहत लगे पानी के पाइप के दबाव के कारण फट जाने से पिछले कई दिनों से हर दिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. वहीं बराह पंचायत के मुखिया सीता देवी के प्रतिनिधि कमलेश कुमार उर्फ पिंटु यादव बताते हैं कि लगातार पानी बहने के कारण लोगों के कई घरों तक पानी का दबाव कम होने से नहीं पहुंचती है. उधर ग्रामीण जवाहर कुमार ने आरोप लगाया है कि पीएचईडी विभाग के प्रशासन ने अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है. जिससे फटे पाइप के कारण आसपास के घरों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है. बताया कि यह समस्या लगभग चार माह से है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
