बंद घर से 20 लाख के जेवरात और कपड़ों की चोरी

नालंदा थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में मौसम हॉस्पिटल के पास स्थित ज्वाला सिंह एवं रेशमी देवी के मकान में चोरों ने रविवार की देर रात 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और कीमती कपड़े चोरी कर लिया.

सिलाव. नालंदा थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में मौसम हॉस्पिटल के पास स्थित ज्वाला सिंह एवं रेशमी देवी के मकान में चोरों ने रविवार की देर रात 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और कीमती कपड़े चोरी कर लिया. मकान मालिक के परिजन उदय सिंह ने बताया कि घटना के समय घर के सभी सदस्य छठ पर्व मनाने अपने अपने घर गए हुए थे. वहीं घर में रहने वाला किरायेदार भी अपने गांव चला गया था. इस मौके का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गया और घर के अंदर रुम का ताला तोड़ कर सभी जेवरात नगद करीब 20 लाख की संपत्ति चुराकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही नालंदा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. थानाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा. आस पास लगे सभी सीसीटीवी को देखा जा रहा है. इस वारदात के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत और भय का माहौल बना हुआ है. लोग अब रात के समय अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >