वियतनामी प्रतिनिधि मंडल ने किया नालंदा का भ्रमण

वियतनाम के चार सदस्य प्रतिनिधि मंडल द्वारा शुक्रवार को राजगीर और नालंदा की ऐतिहासिक प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों का भ्रमण किया गया.

राजगीर. वियतनाम के चार सदस्य प्रतिनिधि मंडल द्वारा शुक्रवार को राजगीर और नालंदा की ऐतिहासिक प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों का भ्रमण किया गया. इस अवसर राजगीर में पर्यटन पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा राजगीर के ऐतिहासिक स्थलों से संबंधित पर्यटन ब्रोशर किट बैग एवं बुके देकर स्वागत किया गया. प्रतिनिधि मंडल को राजगीर के विश्व शांति स्तूप, गृद्धकूट पहाड़ी, स्वर्ण भंडार एवं प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष का भ्रमण कराया गया. पर्यटक सूचना केंद्र राजगीर के प्रभारी अधिकारी संजय कुमार और पर्यटक गाइड चंदन कुमार उपासक एवं जितेंद्र कुमार द्वारा यहां के विरासतों के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया गया विदेशी प्रतिनिधि मंडल राजगीर के विरासतों विश्व धरोहर नालंदा को देखकर काफी प्रसन्न थे उन्होंने कहा कि यह विश्व का अद्वितीय धरोहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >