आठ घंटे बिजली रहेगी बाधित

विद्युत विभाग लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाने की दिशा में लगातार नये-नये कार्य कर रही है. इसी कड़ी में रविवार को शेखपुरा के पीएसएस से तीनमुहानी मोड तक नया प्रोजेक्ट का कार्य होना है जिसको लेकर सुरक्षा के लिहाज से वीआईपी और इंडस्ट्रियल फीडर की लाइन सुबह 10 से अपराह्न 5 तक बंद रहेगी.

शेखपुरा. विद्युत विभाग लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाने की दिशा में लगातार नये-नये कार्य कर रही है. इसी कड़ी में रविवार को शेखपुरा के पीएसएस से तीनमुहानी मोड तक नया प्रोजेक्ट का कार्य होना है जिसको लेकर सुरक्षा के लिहाज से वीआईपी और इंडस्ट्रियल फीडर की लाइन सुबह 10 से अपराह्न 5 तक बंद रहेगी. इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के टाउन जेई राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि शेखपुरा पीएसएस से तीन मोहनी मोड तक 11 हजार के नये प्रोजेक्ट के कार्य को करना है. जिसको लेकर सुरक्षा के लिहाज से वीआईपी और इंडस्ट्रियल फीडर की लाइन करीब 8 घंटे बंद रहेगी. इसको लेकर उन्होंने इस दोनों फीडर में पड़ने वाले घरेलू उपभोक्ताओं से 10 बजे सुबह से पहले पेयजल सहित अन्य जरूरी कार्य को पूरा करने की अपील की .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >