अभियान चलाकर पुलिस ने 59 आरोपितों को किया गिरफ्तार

रविवार को समकालीन अभियान चलाकर नालंदा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की.

बिहारशरीफ. रविवार को समकालीन अभियान चलाकर नालंदा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान एससी,एससी एक्ट, अवैध शराब बरामदगी, नशेड़ी,आर्म्स एक्ट, वाहन जांच सहित विभिन्न कांडों में कुल 59 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. नालंदा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले के करायपरसुराय थाना पुलिस ने एससी, एसटी एक्ट में छितर बिगहा निवासी मिथलेश कुमार उर्फ मिथे महतो के पुत्र रितिस कुमार उर्फ संटू महतो को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. हत्या के प्रयास कांड में एक की गिरफ्तारी की गयी. जबकि अवैध शराब कांड में 43 लोगो की गिरफ्तारी की गई है. छापेमारी में कुल 47.5 लीटर चुलाई शराब एवं 1.980 एमएल विदेशी शराब बरामदगी की गई. वारंट में 6 की गिरफ्तारी व 27 का निष्पादन किया गया. वाहन जांच के दौरान 66 वाहन से 71500 रुपये फाइन बसूला गया. एक कमरा सील किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >