पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर , दो जख्मी

स्थानीय थाना क्षेत्र के पटना / इस्लामपुर सड़क मार्ग पर लक्ष्मी पेट्रोल पंप के समीप एक अनियंत्रित पिकअप चालक ने पीछे से आगे चल रहे एक बाइक में टक्कर मार दिया, जिसमे दो बाइक सवार गम्भीर रूप से जख्मी हो गया.

इस्लामपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के पटना / इस्लामपुर सड़क मार्ग पर लक्ष्मी पेट्रोल पंप के समीप एक अनियंत्रित पिकअप चालक ने पीछे से आगे चल रहे एक बाइक में टक्कर मार दिया, जिसमे दो बाइक सवार गम्भीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही इस्लामपुर थाना पुलिस घटनास्थल से दोनों जख्मियों को पुलिस वाहन से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया. जहा चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक स्थिति में जख्मी धर्मेन्द्र कुमार सिंह को बेहतर उपचार के लिए पटना भेज दिया. प्राप्त समाचार के अनुसार जख्मी अपने गांव मोजफरा से बाइक से इस्लामपुर बाजार आ रहे थे कि रास्ते में लक्ष्मी पेट्रोल पंप के समीप घटना घटी, जिसमें दोनों बाइक सवार बाइक से फेका गये और बाइक पिकअप में फंस गई. घटना के बाद पिकअप चालक फसे बाइक को अनिमा फ्यूल्स तक रगड़कर लाकर और सूनसान पाकर चालक फरार हो गया. जख्मी लोगो मे स्व०छोटू महतो के पुत्र उमेश प्रसाद सिंह ( उम्र करीब 68 वर्ष )चाचा एवं स्व०रामजी प्रसाद के पुत्र भतीजा धर्मेन्द्र कुमार सिंह ( 56 वर्ष ) शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >