जिले में पांच केंद्रों पर आज होगी नीट यूजी की परीक्षा

देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में संचालित एमबीबीएस तथा समकक्ष पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए हर वर्ष एनटीए के द्वारा नीट यूजी की परीक्षा आयोजित की जाती है. इस वर्ष नीट की परीक्षा रविवार 04 मई को आयोजित होने जा रही है . परीक्षा को लेकर जिले में कुल 05 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

बिहारशरीफ. देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में संचालित एमबीबीएस तथा समकक्ष पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए हर वर्ष एनटीए के द्वारा नीट यूजी की परीक्षा आयोजित की जाती है. इस वर्ष नीट की परीक्षा रविवार 04 मई को आयोजित होने जा रही है . परीक्षा को लेकर जिले में कुल 05 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिला प्रशासन के द्वारा इन सभी परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है. एनटीए के द्वारा जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया गया है. निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन के द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की गई है. सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. सभी परीक्षा केन्द्रों पर जैमर भी लगाए गए हैं. परीक्षार्थियों की परीक्षा केन्द्रों पर बायोमैट्रिक अटेंडेंस भी बनाई जाएगी. सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पूर्व कड़ी तलाशी ली जाएगी तथा परीक्षा केंद्र पर सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी . एनटीए के द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए सिटी को ऑर्डिनेटर, सेंटर सुपरिंटेंडेंट, डिप्टी सेंटर सुपरीटेंडेंट, ऑब्जर्वर तथा इनविजीलेटर की प्रतिनियुक्ति की गई है. परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी . इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार ने बताया कि परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में 2:00 बजे से 5:00 बजे अपराह्न तक किया जाएगा. परीक्षार्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा कोई अवांछित वस्तु मोबाइल, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को कलम भी लेकर नहीं आना है. परीक्षा केंद्र के द्वारा ही परीक्षार्थियों को कलम उपलब्ध कराई जाएगी. 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश: एनटीए के द्वारा सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के कम से कम आधा घंटा पूर्व ही उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. देर से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इसी प्रकार परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश के पूर्व कड़ी तलाशी ली जाएगी. पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में भेजा जाएगा. निर्धारित समय के 10 मिनट पहले परीक्षार्थियों के बीच टेक्सबुक का वितरण किया जाएगा. जबकि परीक्षा के 5 मिनट पूर्व परीक्षार्थियों को बुकलेट खोलने का आदेश दिया जाएगा. इसी प्रकार परीक्षा समाप्त होने के 15 मिनट पूर्व परीक्षा कक्ष का दरवाजा बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं को संग्रहित कर लेने के बाद परीक्षार्थियों को बाहर जाने दिया जाएगा. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के मामले में परीक्षार्थियों के साथ-साथ वीक्षकों पर भी कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा केन्द्रों पर लगी रहेगी निषेधाज्ञा:- जिले में शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा आयोजित करने के लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है .इसके तहत परीक्षा केन्द्रों के चारों ओर 500 गज की त्रिज्या में अवांछित रूप से प्रवेश करने पर रोक रहेगी. परीक्षा केन्द्रों के आसपास भीड़भाड़ लगाने, हथियार लेकर घूमने अथवा मटरगश्ती करने आदि पर पूरी तरह से रोक रहेगी. परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्रों के आसपास की सभी फोटो स्टेट की दुकान, साइबर कैफे आदि बंद रखी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >