बिहारशरीफ. जिले में रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में नीट यूजी- 2025 परीक्षा का आयोजन किया गया. जिले में लगभग 2712 अभ्यर्थियों के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. एनटीए के अधिकारियों की निगरानी में तथा जिला प्रशासन के सहयोग से जिले में शांतिपूर्ण सदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन किया गया. देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस तथा समकक्ष पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए इस परीक्षा का आयोजन एनटीए के द्वारा किया जाता है. एनटीए के निर्देशानुसार सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे तथा जैमर भी लगाए गए थे. परीक्षार्थियों का सत्यापन के लिए परीक्षा केन्द्रों पर उनकी बायोमैट्रिक अटेंडेंस भी बनाई गई. इसके पूर्व परीक्षा केदो के प्रवेश द्वार पर ही परीक्षार्थियों की कड़ी तलाशी लिए गई. परीक्षा केंद्र पर सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी भी कराई गई . एनटीए के द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए सिटी को ऑर्डिनेटर, सेंटर सुपरिंटेंडेंट, डिप्टी सेंटर सुपरीटेंडेंट, ऑब्जर्वर तथा इनविजीलेटर की प्रतिनियुक्ति की गई थी. परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती रही . परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में 2:00 बजे से 5:00 बजे अपराह्न तक किया गया. परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई गड़बड़ी आदि की सूचना नहीं है.
समय पूर्व केन्द्रों पर पहुंचे अभ्यार्थी:-
एनटीए के सख्त निर्देश के करण सभी परीक्षा केदो पर अभ्यर्थी निर्धारित समय के काफी पहले ही पहुंच गए थे परीक्षा का आयोजन 2:00 बजे से 5:00 बजे अपराह्न तक किया गया 1:30 बजे अपराहन के बाद किसी भी परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया. हालांकि अभ्यर्थी भी एनटीए के निर्देशों से अवगत होने के कारण समय पूर्व ही परीक्षा केन्द्रों पर पहुंच गए थे. निर्धारित समय के 10 मिनट पहले परीक्षार्थियों के बीच टेक्सबुक का वितरण किया जबकि परीक्षा के 5 मिनट पूर्व बुकलेट खोलने की अनुमति दी गई. परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा में शामिल होकर निर्देशों का पालन किया.केमिस्ट्री के प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी:-
परीक्षा में शामिल होकर बाहर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी परीक्षा अच्छी रही. थोड़ी बहुत कठिनाई केमिस्ट्री के प्रश्नों में अवश्य आई. फिजिक्स के प्रश्न भी थोड़े कठिन महसूस हुए. हालांकि बॉटनी तथा जूलॉजी के प्रश्न सॉल्व करने में उन्हें आसानी हुई. बहुविकल्पीय प्रश्न होने तथा नेगेटिव मार्किंग होने के कारण बहुत सोच समझकर प्रश्नों का उत्तर देना पड़ा अभ्यर्थियों ने बताया कि उन लोगों की परीक्षा तैयारी अच्छी रहने के कारण सुविधा हुई. 96 अभ्यर्थी रहे परीक्षा से अनुपस्थित:-नीट परीक्षा को लेकर जिले में कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 3225 अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होना था. हालांकि इनमें से 3129 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. जबकि 96 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके हैं. जिले में नालंदा कॉलेज बिहारशरीफ, किसान कॉलेज सोहसराय , एसएस बालिका प्लस टू विद्यालय बिहार शरीफ, केंद्रीय विद्यालय राजगीर तथा नवोदय विद्यालय राजगीर में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
