पांच दिन बाद विवाहिता का शव खोज सकी चेन्नई पुलिस, सामूहिक दुष्कर्म का विरोध करने पर हुई हत्या

चेन्नई में डेढ़ साल के बच्चे और उसके पिता के निर्मम हत्या के बाद विवाहिता का भी शव बरामद कर लिया गया है.

शेखपुरा. चेन्नई में डेढ़ साल के बच्चे और उसके पिता के निर्मम हत्या के बाद विवाहिता का भी शव बरामद कर लिया गया है. हत्याकांड के पांच दिन बाद विवाहिता का शव चेन्नई के ही तारामनी नमक शहर के डंपिंग यार्ड से बरामद किया गया है. दंपती और उनके डेढ़ साल के पुत्र की निर्मम हत्या कर दी गयी है. सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने के विरोध में हुई इस हत्या की घटना में शेखपुरा जिले के पथलाफर निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र गौरव कुमार एवं उनके डेढ़ साल के पुत्र वीरमणि कुमार और विवाहित मोनिका कुमारी की निर्मम हत्या कर दी गयी थी. इस घटना में मृतक गौरव के बड़े भाई सौरभ कुमार के लिखित आवेदन चेन्नई में ही एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. अनुसंधान के बाद बिहार के सिकंदर कुमार, विकास कुमार, रवींद्रनाथ, ललित कुमार एवं सत्येंद्र कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. परिजनों के मुताबिक मृतक का नैहर नालंदा जिले के सुखानंदपुर गांव के रहने वाले नरेश यादव की पुत्री हैं. उसी के पड़ोसी बहूआर गांव के रहने वाले रविंद्र नाथ एवं इस घटना में शामिल अन्य तीन लोगों को जेल भेज दिया गया है. घटना क्रम को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

काम पर रखने के तीन दिन बाद ही कर दी हत्या : इस बाबत जानकारी देते हुए मृतक के पिता सुरेंद्र यादव एवं मां अंजू देवी ने बताया कि उनका बड़ा पुत्र सौरभ भी चेन्नई के दूसरे शहर में रहकर काम करता है. इसी दौरान उन्हें दूरभाष पर भाई गौरव की हत्या होने की सूचना दी गयी. हालांकि बच्चे और विवाहित के गायब होने की सूचना दी गयी. इसके बाद तकरीबन एक लाख रुपये जुटाकर अपने मृत भाई का शव लेकर पथलाफर गांव पहुंचे और यहां पहुंचते ही डेढ़ साल के बच्चे का भी शव मिलने की सूचना मिली. इसके बाद शुक्रवार को विवाहिता का भी शव मिलने की जानकारी चेन्नई पुलिस के द्वारा दी गयी. चेन्नई पुलिस की सूचना के बाद पीड़ित परिजनों के समक्ष एक बार मुसीबत पहाड़ टूट पड़ा है. पहले से बेटे बहू और पोते को खोने का दर्द झेल रहे परिवार अब अपने पोते और बहू के आखिरी झलक पाने के लिए तड़प रहे हैं. ऐसी स्थिति में परिवार के पास डेढ़ साल के वीर मनी और उसकी मां मोनिका का शव लाने के लिए कोई विकल्प नहीं दिख रहा है. पीड़ित परिजनों ने बताया कि इस दिशा में जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सहयोग के लिए आगे आना चाहिए.

हत्या के बाद देढ साल के वीरमनी का काटा गुप्तांग : हत्या की घटना के बाद भी हत्यारों की दरिंदगी कम नहीं हुई. युवक के शव मिलने के बाद मां-बेटे के शरीर के कई टुकड़े किये. पहचान छुपाने के लिए डेढ़ साल के मासूम का गुप्ताग काटा. मृतक मासूम पुत्र है या पुत्री इसका पता भी नहीं चल रहा. हत्या से तीन दिन पहले ही बिहार के सिकंदर ने चेन्नई के थारामानी नामक शहर के तमिलनाडू सरकार से मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी नामक कॉलेज में सिक्युरिटी गार्ड का काम दिलवाया था. उसी कैंपस में गौरव और उसके पत्नी के रहने की व्यवस्था की गयी थी. लेकिन तीन दिन बाद ही सिकंदर, रविंद्र नाथ ने अन्य सहयोगियों के साथ उसी कॉलेज कैंपस में शराब की पार्टी रखी थी. शराब के नशे में दरिंदों ने विवाहिता का सामूहिक दुष्कर्म करना चाहा. इसी का विरोध करने पर तीनों की हत्या कर दी गयी. इस दौरान साक्ष्य छिपाने की नियत से युवक को चेन्नई के यारियार में डंपिंग यार्ड में छिपाया. जबकि विवाहिता और उसके बच्चे को थारामनी के डंपिंग यार्ड में छिपाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >