बरबीघा विधायक ने शुरू किया विधायक आपके द्वार कार्यक्रम

बरबीघा जदयू विधायक डॉ कुमार पुष्पांजय ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को जानने और उसके निराकरण करने के लिए विधायक आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की है.

बरबीघा. बरबीघा जदयू विधायक डॉ कुमार पुष्पांजय ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को जानने और उसके निराकरण करने के लिए विधायक आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की है. इसके तहत पहले दिन उन्होंने तेउस और जगदीशपुर पंचायत के आधा दर्जन से अधिक गांव का दौरा किया. बरबीघा पहुंचने से पहले गंगटी मोड़ पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार उर्फ विनोद सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया. इसके बाद में नगर क्षेत्र के श्री बाबू चौक पर पहुंचे जहां बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया. दौरे की शुरुआत नरसिंहपुर गांव से हुई जो जयरामपुर, तेउस, काशीबीघा, कल्याणपुर, भनपुरा, कन्हौली, जहदीशपुर होते हुए उखदी गांव में जाकर समाप्त हुआ. विधायक के इस पहल की लोगों ने जमकर सराहना करते हुए कहा कि पहली बार कोई विधायक अकारण क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों का दु:ख दर्द जानने में पहुंचा है. इसके लिए लोगों ने विधायक का आभार प्रकट किया. क्षेत्र भ्रमण के दौरान सबसे ज्यादा समस्या नाली-गली और पेयजल को लेकर देखने को मिली. तेउस गांव में अतिक्रमण के दौरान कुछ घर टूटने का मामला भी विधायक के समक्ष रखा गया. जिस पर उन्होंने हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया. जगदीशपुर गांव में गांव से स्कूल तक एक सड़क बनवाने की मांग की गयी जिसे पूरा करने का आश्वासन दिया .काशीबीघा गांव में पंचायत समिति सदस्य सह बरबीघा उपप्रमुख मिंटू कुमार के द्वारा सभी के लिए भोजन का प्रबंध किया गया था. इस दौरान विधायक ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि उनका यह पहल आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों से सीधे तौर पर जुड़ना और उनकी समस्याओं से रूबरू होना है, ताकि विधानसभा सत्र के दौरान उन समस्याओं के समाधान के लिए उचित आवाज उठाया जा सके. विधायक ने कहा कि जनता के सुख सुविधाओं का ख्याल रखना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है. इस दौरान यदि नेता प्रमोद चंद्रवंशी, संतोष कुमार शंकु, संजय कुमार, मुकेश कुमार, गौतम कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अजीत कुमार छोटू, रिकू महतो, भाजपा नेता बरुन कुमार, महेश सिंह, लोजपा राकेश पासवान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >