झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे

मानसून के एक बार फिर से सक्रिय होने और हवा के कम दबाव से बने वातावरण में नए परिसंचरण को लेकर जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों में हर्ष देखा जा रहा है.

शेखपुरा. मानसून के एक बार फिर से सक्रिय होने और हवा के कम दबाव से बने वातावरण में नए परिसंचरण को लेकर जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों में हर्ष देखा जा रहा है. वातावरण में नमी के कारण तापमान नीचे आने से मौसम काफी सुहावना हो गया है. मौसम के बदलाव के बीच जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे आ गया है. वहीं, बारिश के अभाव में सूखे की मार झेल रहे धान की फसल को नई जान मिल गई है. मौसम विभाग द्वारा आने वाले 5 दिनों में इसी प्रकार के माध्यम से लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. शनिवार को भी जिले में खासकर सदर प्रखंड शेखपुरा में 7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज किया गया था. इस प्रकार रविवार को भी सवेरे से लेकर देर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही. इस दौरान भी जिले के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश देखने को मिली. बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गई है. तेज बारिश की संभावना के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है. खासकर बारिश के समय खुले मैदान ऊंचे वृक्ष जलाशयों या बिजली के खाबो के पास खड़ा नहीं होने की सलाह दी गई है. घर के भीतर रहने और वहां मोबाइल फोन सहित अन्य बिजली के उपकरणों का प्रयोग भी सावधानी पूर्वक करने को कहा गया है. उल्लेखनीय है कि पिछले एक पकवाड़ा से मौसम के ठहराव के कारण जिले का अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने के साथ-साथ खेती किसानी के कार्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पढ़ना शुरू हो गया था. धान के फसल पीले होने के साथ-साथ खेतों में नमी गायब होना शुरू हो गया था. लाखों खर्च के बाद भी नालियों का पानी सडक पर

रविवार की दोपहर को बारिश के कारण शहर के वीआईपी रोड में लाखों रुपया खर्च कर अधिकारियों के आवास के आगे जल जमाव से निजात दिलाने को लेकर नाला का मरम्मति का कार्य किया गया.लेकिन रविवार को बारिश के बीच नालियों का पानी सडकों पर बहने लगा और सड़क किनारे जल जमाव हो गया. उधर यह पानी नवोदय विद्यालय के मुख्य द्वार से अंदर भी प्रवेश कर रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >